भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बच्चे / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:39, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम हैं नन्हें-मुन्ने बच्चे,
सीधे-सादे, भोले, सच्चे।
भेद-भाव का नाम नहीं हैं,
झगड़ा करना काम नहीं है।

बोलेगे जयहिंद ज़ोर से,
गुंजेगा आकाश शोर से।
कदम मिलाकर साथ चलेंगे,
हम सबसे आगे निकलेंगे।