Changes

आओ
 
चलें यात्रा पर
 
बच्चों की जादू की नाव में
 
नाव यह
 
बनाई है बच्चों ने
 
भोली मुस्कानों से
 
चिड़ियों के पंखों से
 
सीपी से
 
लहरों की तानों से
 
रेती पर
 
बालू के घर बने
 
टापू पर खेल रहे हैं बच्चे छांव में
 
बच्चों की डोंगी में
 
परियां हैं
 
सूरज है - चांद है
 
हिरनों के छौने हैं
 
जंगल है
 
शेरों की मांद है
 
नाचेंगे
 
मिलकर ये सारे ही
 
पहुंचेगी डोंगी जब सपनों के गांव में
 
वहां मिलेंगे हमको
 
लोग खड़े
 
इंद्रधनुष के पुल पर
 
नाव घाट लगते-ही
 
हमें लगेगा जैसे
 
आ पहुंचे अपने घर
 
वहीं
 
ढ़ाई आखर के मेले हैं
 
हम-तुम खो जाएंगे उसी ठांव में।