भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बड़ा होने पर 3 / श्रीनाथ सिंह

Kavita Kosh से
Dhirendra Asthana (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:02, 5 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुन्नी बढ़ कर रानी होगी,
मुन्नू होवेगा राजा।
बबुआ बेशक ब्याह करेगा,
औ ,बजावेगा बाजा।
सोहन सिर्फ किसान बनेगा,
धान बाजरा बोवेगा।
धन्नू बन सचमुच का धोबी,
सबके कपड़े धोवेगा।
मोहन मोटर सीख चलाना,
दूर देश को जावेगा।
लल्लू केवल लेक्चर देगा,
लीडर वह कहलावेगा।
शम्भू कहता है - शिक्षक बन,
मैं लड़कों को डाटूंगा।
मगर हुआ मैं कभी बड़ा,
तो कान गुरु के काटूँगा।