भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बड़े लोग / अंजू शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंजू शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKa...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
 
कि कितना नीचे गिरने पर  
 
कि कितना नीचे गिरने पर  
 
कोई बन सकता है  
 
कोई बन सकता है  
कितना अधिक बड़ा ............
+
कितना अधिक बड़ा...
 
</poem>
 
</poem>

11:21, 26 दिसम्बर 2014 के समय का अवतरण

वे बड़े थे,
बहुत बड़े,
वे बहुत ज्ञानी थे,

बड़े होने के लिए जरूरी हैं
कितनी सीढियाँ
वे गिनती जानते थे,

वे केवल बड़े बनने से
संतुष्ट नहीं थे,
उन्हें बखूबी आता था
बड़े बने रहने का भी हुनर,

वे सिद्धहस्त थे
आंकने में
अनुमानित मूल्य
इस समीकरण का,
कि कितना नीचे गिरने पर
कोई बन सकता है
कितना अधिक बड़ा...