Last modified on 21 फ़रवरी 2012, at 17:35

बढ़ता बचपन / संजय अलंग

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:35, 21 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय अलंग }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> बातें चंचल क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


बातें चंचल करता लड़का
पहले था वह बातों का कड़का

कहाँ से आईं इतनी बातें
हरी-भरी परी सौगातें

बातें करता गतपट झटपट
न्यारी सुन्दर चंचल पटपट

भरी शरारत आँखें मटकाता
दिल सभी का उस पर आता