भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बदली कहाँ हालात की तस्वीर वही है / एहतराम इस्लाम

Kavita Kosh से
वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:52, 4 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एहतराम इस्लाम |संग्रह= है तो है / एहतराम इस्लाम }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


बदली कहाँ हालात की तस्वीर वही है
करा है वही, पाँव की जंजीर वही है

बदली हुई इस घर की हर इक चीज है लेकिन
दीवार पे लटकी हुई तस्वीर वही है

लहराते हैं हर लम्हा नए रंग के सपने
हर चाँद की आखों में बसे पीर वही है
  
जो कुछ भी दया दृष्टि से मिल जाये किसी की
उपलब्धि वाही है में तकदीर वही है

अवसर को उचक लेने की रखता है जो क्षमता
इस युग का वही कृष्ण है रघुवीर वही है