भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बद्ध-2 / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:38, 12 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बद्ध!

ओ जग की निर्बलते! मैं ने कब कुछ माँगा तुझ से।
आज शक्तियाँ मेरी ही फिर विमुख हुईं क्यों मुझ से?
मेरा साहस ही परिभव में है मेरा प्रतिद्वन्द्वी-
किस ललकार भरे स्वर में कहता है : 'बन्दी! बन्दी!'

इस घन निर्जन में एकाकी प्राण सुन रहे, स्तब्ध
हहर-हहर कर फिर-फिर आता एक प्रकम्पित शब्द-

बद्ध!