भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बन्ने के नैना जादू के बान / हिन्दी लोकगीत

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:09, 29 अक्टूबर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKLokRachna |रचनाकार=अज्ञात }} {{KKLokGeetBhaashaSoochi |भाषा=हिन्दी }} <poem> बन्ने के नै…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

बन्ने के नैना जादू के बान, बन्ने के नैना जादू के बान
मैं वारी वारी जाऊ रसिया, मैं वारी वारी जाऊ रसिया॥
शीश रेशम की पगिया सोहे, मोरे पन्खा की है सिरमोर
मैं वारी वारी जाऊ रसिया, मैं वारी वारी जाऊ रसिया॥
कान बन्ने के कुन्डल सोहे,मोतियन की है चमकार
मैं वारी वारी जाऊ रसिया, मैं वारी वारी जाऊ रसिया॥
श्याम बदन पर पियरो जामा, मुनिमन हरत लुभान
मैं वारी वारी जाऊ रसिया, मैं वारी वारी जाऊ रसिया॥
संग सोहे राजों की बेटी, रुक्मिनी बाम बखान
मैं वारी वारी जाऊ रसिया, मैं वारी वारी जाऊ रसिया॥