भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बरगद की छांव / अर्चना कुमारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्चना कुमारी |अनुवादक= |संग्रह=प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
{{KKCatMahilaRachnakaar}}
 
 
<poem>
 
<poem>
 
एक दिन नष्ट होने का तय है
 
एक दिन नष्ट होने का तय है

13:22, 11 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण

एक दिन नष्ट होने का तय है
तय है कि बीत जाना है

सर पर घुंघराले लटों की तरह
उलझते रहेंगे अहं के तंतु

थामी गयी हथेलियों में
चुभते रहेंगे नाखून

गले मिलते ही
उभर आएंगे दंतक्षत

आंखों में चुभेंगी
उठी हुई ऊंगलियां

पीठ पर भंवर होगा
मन में बवंडर

नहीं झुकने का अर्थ
ताड़ का वृक्ष नहीं होता

झुकने की पात्रता
धनुष जानता है

भीड़ के कोलाहल में
हृदय मनुज पहचानता है

प्रेम करना सीखना होगा
दिलों पर राज करने से पहले

बरगदों की छांव में
पलते हैं कितने संसार...।