Last modified on 20 दिसम्बर 2012, at 22:11

बरसा बरस रही चहूँ ओर / शिवदीन राम जोशी

Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:11, 20 दिसम्बर 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बरसा बरस रही चहूँ ओर |
घन गरजत हरषत सखी जियरा, नाचत बन में मोर ||
पीहूं-पीहूं रटत पपैया प्यारा, हँसत-हँसावत श्याम हमारा |
श्यामा परम मनोहर मनहर, प्रीतम नंद किशोर ||
दादुर धुनि सुनी-सुनी सुख उपजत, कोयल मधुर स्वरन ते कूंकत |
राधा का राजा कृष्णा प्यारा, लेवे मन चित चोर ||
बिजरी चमकत हे गिरधारी, बीती पल-पल रैना सारी |
तू मन मोहन ईश्वर मेरा, मैं तेरी गणगौर ||
गोपीनाथ राधिका प्यारी, सुखी संत महिमा लखी भारी |
सदा सुखी शिवदीन भजन कर, होकर प्रेम विभोर ||