भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बरसों बाद / नंद भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंद भारद्वाज |संग्रह= }} <Poem> बरसों बाद किसी बदले ह...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=नंद भारद्वाज
+
|रचनाकार=नंद भारद्वाज  
|संग्रह=
+
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita‎}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
बरसों बाद  
 
बरसों बाद  

21:09, 22 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण

बरसों बाद
किसी बदले हुए मौसम की
कोख से आती गंध
और अंतस की गहराई में
बजती धीमी दस्तक के बुलावों पर
जब भी खोलता हूँ
अपने भीतर के दरवाज़े
खिड़कियाँ रौशनदान -
कोई नहीं होता वहाँ
             उत्सुक
   अपने ही पीड़ित सन्नाटों के सिवाय,

जाने कब से खड़ा हूँ
एक गुज़रती हुई उम्र के किनारे
उस अन्तहीन अंधेरे की
            गिरफ़्त में ग़ुमसुम !
बरसों बाद
किन्हीं अधूरे पड़े सपनों की
बिखरी चिन्दियों के बीच
इस बेचैन सितारों से भरी रात के
गूंगे आसमान से उतर कर
कभी तो आओगे मेरी मुक्ति के उल्लास -
समेट लूंगा मैं
तुम्हें अपने बिखरे हुए संसार में !

लौट आएगी
मुझ में जीने की नई चाह

खुल जाएंगे
इस एकान्त कारा के
बंद दरवाज़े
ये वातायन नीला आकाश
हलके में दूर तक गूँजेगी
अबोले अलगोजों की तान
             उस पार तक !