भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बर्फ को पिघलने दो / विजय वाते

Kavita Kosh से
वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:01, 11 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= गज़ल / विजय वाते }} <poem> बातचीत चल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बातचीत चलने दो,
बर्फ को पिघलने दो|

दर्द का तकाजा है,
आँख को मचलने दो|

कुछ सितारे चमकेंगे,
आफ़ताब ढलने दो|

ओस का करो स्वागत,
टार को तो गलाने दो |