भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बहक गये बातो में/ शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sheelendra (चर्चा | योगदान) |
Sheelendra (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | '''बहक गये | + | '''बहक गये बातों में''' |
आतिशी हवाओं के | आतिशी हवाओं के |
21:34, 5 मार्च 2012 के समय का अवतरण
बहक गये बातों में
आतिशी हवाओं के
घूम रहे हरकारे
दहक रहे फूलों के
सीनों में अंगारे
मौसम के तेवर भी
लगते कुछ तीखे हैं
सूरज के रंग ढंग
दुश्मनों सरीखे हैं
मरुथल से प्यासे हैं
उपवन के रखवारे
बिजलियाँ गिराने को
उत्कंठित बादल हैं
साँसो के हरे भरे
नन्दनवन घायल हैं
बहक गये बातों मे
गाँव,गली, चौबारे
पथरायी चौखट ने
दरवाजे बन्द किये
घबरायी-चीखों ने
सन्नाटे भंग किये
आँगन की किस्मत में
आयें हैं बँटवारे
दहक रहे फूलों के
सीनों में अंगारे