भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बहाना / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पेट-दर्द का बना बहाना,
कन्नु ने मारी छुट्टी।
दादा-दादी समझ गए सब,
कन्नु से कर दी कुट्टी।

अब कन्नु जी भटक रहे हैं,
खाली-खाली यहाँ-वहाँ।
गए पाठशाला सब बच्चे,
खेलें जाकर भला कहाँ!