भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बांधना / साधना सिन्हा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:10, 3 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=साधना सिन्हा |संग्रह=बिम्बहीन व्यथा / साधना सिन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बालक के रोने सा,
मन का होना
मचलना
फिर रूठना…
रूको,
अब बांधूंगी तुमको-
खूँटे से।
कस दूंगी रस्सी से
हाथ-पैर ।

लो ,
बांधा !
फिर भी हँसते हो ?
यह क्या !
मुँह खोल
चिढ़ाते हो
सारा संसार
मुझे दिखाते हो !
सच ही
तुम नटखट हो !
तुम्हें छोड़ दूंगी,
तो
जग कैसे देखूंगी !