Last modified on 3 अगस्त 2020, at 23:56

बाईसवीं सदी / एस. मनोज

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:56, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैं बाईसवीं सदी में
बिलकुल अकेला
नहीं नहीं बिलकुल अकेला नहीं
शवों के बीच बेजान पड़ा हूँ
शवों के बीच
हाँ हाँ शवों के बीच।
शव इतिहास का
शव भूगोल का
शव साहित्य का
शव संस्कृति की
शव धर्म का
शव न्याय का
शव नैतिकता की
शव आचरण का
शव मानवता की
शवों के बीच
शव के समान
बिलकुल बेजान।
हाँ हाँ मैं बाईसवीं सदी
का मानव हूँ।
बेजान, हृदयहीन
लाश के समान।