भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बाकी बच गया अण्डा / नागार्जुन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
  
 
एक  पूत  भारतमाता का, कन्धे  पर  है  झण्डा
 
एक  पूत  भारतमाता का, कन्धे  पर  है  झण्डा
पुलिस पकड कर जेल ले गई, बाकी बच गया अण्डा
+
पुलिस पकड़कर जेल ले गई, बाकी बच गया अण्डा
  
 
'''रचनाकाल : 1950
 
'''रचनाकाल : 1950
 
</poem>
 
</poem>

13:52, 30 दिसम्बर 2020 के समय का अवतरण

पाँच पूत भारतमाता के, दुश्मन था खूँखार
गोली खाकर एक मर गया, बाक़ी रह गए चार

चार पूत भारतमाता के, चारों चतुर-प्रवीन
देश-निकाला मिला एक को, बाक़ी रह गए तीन

तीन पूत भारतमाता के, लड़ने लग गए वो
अलग हो गया उधर एक, अब बाक़ी बच गए दो

दो बेटे भारतमाता के, छोड़ पुरानी टेक
चिपक गया है एक गद्दी से, बाक़ी बच गया एक

एक पूत भारतमाता का, कन्धे पर है झण्डा
पुलिस पकड़कर जेल ले गई, बाकी बच गया अण्डा

रचनाकाल : 1950