भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बात कुछ नयी / विनय मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> दिन ढल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=
+
|रचनाकार=विनय मिश्र
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=

23:40, 6 जुलाई 2019 के समय का अवतरण

दिन ढला विवादों में रात संशयी
कह पुरानी बातों से बात कुछ नयी

इस मुर्दा घाटी में जीने की आस
होंठ चाटकर अपनी बुझा रहे प्यास
आंँखों ही आंँखों में सब- कुछ सहें
इस अंँधेर नगरी का सच क्या कहें
अजगर हैं अपनों के भेष में कई

दूर- दूर तक न कोई मीत न मेले
खाते हैं मौसम की मार अकेले
विपदा की लहरों में है घिरी सदी
अंधी सुरंगों से बह रही नदी
सिर के भी ऊपर अब हो व्यथा गई

जब यहांँ उजालों का खो गया पता
हम लड़े अंँधेरों से गीत गुनगुना
राहों ने रोका था हम रुके नहीं
मुश्किल था वक्त मगर हम झुके नहीं
कोशिशों ने दिखलायी राह इक नयी