भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बादल के हैं रूप अनेक / संजीव ठाकुर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:49, 23 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव ठाकुर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बादल के हैं रूप अनेक
कभी रेत का सागर लगता
लगता कभी पहाड़
कभी-कभी लगता है जैसे
वह हो कोई शेख!

बादल के हैं रूप अनेक
कभी धुआँ सा फैला रहता
रहता कभी दहाड़
कभी-कभी लगता है जैसे
लिखा किसी ने लेख!

बादल के हैं रूप अनेक
कभी बर्फ का ढेर है लगता
लगता कभी किबाड़
कभी-कभी लगता है जैसे
रहें रुई को फेंक!

बादल के हैं रूप अनेक
कभी नदी सा है वह है दिखता
कभी झाड-झंकाड
कभी-कभी लगता है जैसे
रहें सिनेमा देख!