भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट योगदानकर्ता कविता कोश टीम

बादल कौन देश से आए! / जगदीश व्योम

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

बादल कौन देश से आए!
ये सावन की घटा घनेरी-
क्या-क्या राज छिपाए

कुछ भूरे, कुछ काले-काले
कुछ काले-भूरे
कुछ अभाव से ग्रसित
और कुछ दिखते हैं पूरे
बहते साथ हवा के हरदम
कोई रोक न पाए।
बादल कौन देश से आए!

ये सावन के मेघ
पाठ समसरता का सिखलाते
भरे जलाशय से जल लेकर
खेतों को दे जाते
जाने कहाँ चले जाते फिर
निज अस्तित्व मिटाए।
बादल कौन देश से आए!

खेत-बाग-गिरि-वन सब फूले
पशु-पक्षी हरषाए
बैठ आम की डाल कोकिला
पंचम स्वर में गाए
मन की खुशी छलक कर
झूलों के मिस पैंग बढ़ाए
बादल कौन देश से आए !

कभी गरजते, कभी बरसते
रिक्त कभी हो जाते
बनकर इन्द्रधनुष का झूला
सब को खूब झुलाते
व्योम-प्रवाही प्रिया संदेशा
प्रियतम तक पहुँचाए।
बादल कौन देश से आए!

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» हिन्दी में अनुवाद

» विभाग

» भाषाएँ और भी

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें