भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भाग १" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (बादल राग / भाग १ / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" का नाम बदलकर बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भा)
पंक्ति 2: पंक्ति 2:

{{KKRachna

{{KKRachna

|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

|संग्रह=अपरा / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

[[Category:लम्बी कविता]]

[[Category:लम्बी कविता]]

झूम-झूम मृदु गरज-गरज घन घोर।

झूम-झूम मृदु गरज-गरज घन घोर।

पंक्ति 38: पंक्ति 38:

राग अमर! अम्बर में भर निज रोर!

राग अमर! अम्बर में भर निज रोर!

[[बादल राग / भाग २ / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"|अगला भाग >>]]

[[बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भाग २|अगला भाग >>]]

23:58, 3 फ़रवरी 2010 का अवतरण

झूम-झूम मृदु गरज-गरज घन घोर।
राग अमर! अम्बर में भर निज रोर!

झर झर झर निर्झर-गिरि-सर में,
घर, मरु, तरु-मर्मर, सागर में,
सरित-तड़ित-गति-चकित पवन में,
मन में, विजन-गहन-कानन में,
आनन-आनन में, रव घोर-कठोर-
राग अमर! अम्बर में भर निज रोर!

अरे वर्ष के हर्ष!
बरस तू बरस-बरस रसधार!
पार ले चल तू मुझको,
बहा, दिखा मुझको भी निज
गर्जन-भैरव-संसार!

उथल-पुथल कर हृदय-
मचा हलचल-
चल रे चल-
मेरे पागल बादल!

धँसता दलदल
हँसता है नद खल्-खल्
बहता, कहता कुलकुल कलकल कलकल।

देख-देख नाचता हृदय
बहने को महा विकल-बेकल,
इस मरोर से- इसी शोर से-
सघन घोर गुरु गहन रोर से
मुझे गगन का दिखा सघन वह छोर!
राग अमर! अम्बर में भर निज रोर!

अगला भाग >>