भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बारिश न होने पर / रेखा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा |संग्रह= }} <Poem> बारिश न होने पर लगता है पेड़ श...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 
+
{{KKAnthologyVarsha}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
बारिश न होने पर  
 
बारिश न होने पर  

18:50, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण

बारिश न होने पर
लगता है
पेड़ शर्मिंदा हैं
बेचारी जड़ें
मीलों पानी भरने जाती हैं
खाली घड़े लिए लौट आती हैं
बारिश न होने पर
लगता है पक्षी संकट में हैं
 सुबह होते ही
गीत बीनने निकले थे
शाम ढले कँकड़ बटोर लाए हैं
बारिश न होने पर
कवि परेशान है
न काग़ज़ की कश्ती है
न माँझी की नाव है
सावन आतंकित है

बारहमासा बाग़ी है
बारिश न होने पर
धरती कलंकित है
सारी फ़सल खाकर भी
भूखी की भूखी है।