भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बाहर अगर यह गुलाबों के खिलने का वक़्त है / हेमन्त शेष

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:47, 7 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त शेष }} {{KKCatKavita}} <poem> बाहर अगर यह ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बाहर अगर यह गुलाबों के खिलने का वक़्त है

तो चिड़ियों के बीट करने का भी
या बच्चों के गुसलखानों में जाने का
चाय का कप आने का तब तक कुछ-न-कुछ घसीटने को लिखता हूं

जितना अनलिखा रह जाता है
उससे ज़्यादा कठिन है वह
जो नहीं लिखा जा सका!