Last modified on 25 मार्च 2012, at 12:02

बेटी / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:02, 25 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


सोचती हूँ
जिस दिन
तेरे मन के
आंगन मैं
सूरज का पुरोहित
पूरी पिचकारी
भर कर
तुझ पर उड़ेल देगा
अपने रंगों का
अबरक भरा
झिलमिलाता गुलाल ...
उस दिन
मेरे आंगन में
नया सूरज
उग जाएगा ...