भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बैठी विधुबदनी कृशोदरी दरी के बीच चोटिन को खींच-खींच तिरछी निहारती / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:25, 22 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बैठी विधुबदनी कृशोदरी दरी के बीच चोटिन को खींच-खींच तिरछी निहारती।
कोई पानदान पिकदान लिए ठाढ़ी कोई नायिका नवेली केलि अंचल सुहावती।
नवल किशोरी गोरी अबहीं बयस थोरी बात बोलत रस भोरी अंग-अंग को सँवारती।
द्विज महेन्द्र रामचन्द्र दमकत मुखारबिन्द लाजत अरबिन्द ये तो आपको निहारती।