Last modified on 23 फ़रवरी 2008, at 01:04

बोल ! अरी, ओ धरती बोल ! / मजाज़ लखनवी

Hemendrakumarrai (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 01:04, 23 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मजाज़ लखनवी |संग्रह= }} बोल ! अरी, ओ धरती बोल !<br> राज सिंहास...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बोल ! अरी, ओ धरती बोल !
राज सिंहासन डाँवाडोल!

बादल, बिजली, रैन अँधियारी, दुख की मारी परजा सारी
बूढ़े, बच्चे सब दुखिया हैं, दुखिया नर हैं, दुखिया नारी
बस्ती-बस्ती लूट मची है, सब बनिये हैं सब व्यापारी

बोल ! अरी, ओ धरती बोल !

कलजुग में जग के रखवाले चाँदी वाले सोने वाले,
देसी हों या परदेसी हों, नीले पीले गोरे काले
मक्खी भुनगे भिन-भिन करते ढूँढे हैं मकड़ी के जाले,
बोल ! अरी, ओ धरती बोल !

क्या अफरंगी, क्या तातारी, आंख बची और बरछी मारी!
कब तक जनता की बेचैनी, कब तक जनता की बेजारी,
कब तक सरमाए के धंदे, कब तक यह सरमायादारी,
बोल ! अरी, ओ धरती बोल !

नामी और मशहूर नहीं हम, लेकिन क्या मजदूर नहीं हम
धोखा और मजदूरों को दें, ऐसे तो मजबूर नहीं हम,
मंजिल अपने पाँव के नीचे, मंजिल से अब दूर नहीं हम,
बोल ! अरी, ओ धरती बोल !

बोल कि तेरी खिदमत की है, बोल कि तेरा काम किया है,
बोल कि तेरे फल खाये हैं, बोल कि तेरा दूध पिया है,
बोल कि हमने हश्र उठाया, बोल कि हमसे हश्र उठा है,
बोल कि हमसे जागी दुनिया
बोल कि हमसे जागी धरती
बोल ! अरी, ओ धरती बोल !
राज सिंहासन डाँवाडोल!