Last modified on 12 मई 2012, at 08:51

भगवती आद्याशक्ति भवानी! / गुलाब खंडेलवाल

Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:51, 12 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=भक्ति-गंगा ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


भगवती आद्याशक्ति भवानी!
ढूंढ थके विधि, हरि, हर, तेरी लीला किसने जानी!

अनस्तित्व था पड़ा अचेतन
महाशून्य में प्रथम नाद बन
तुने ही कर यह सम्मोहन जग रचने की ठानी

अगणित ब्रह्मांडों को घेरे
नियम अकाट्य अड़े हैं तेरे
मिटे सृष्टि यदि तू मुँह फेरे करने दे मनमानी

लाख कल्पनाएँ दौड़ाऊँ
क्या तेरी महिमा कह पाऊँ
वर दे बस, गुण गाता जाऊँ धन्य करूँ निज वाणी