Last modified on 2 जून 2014, at 16:19

भजौ नित राधा नाम उदार / हनुमानप्रसाद पोद्दार

(राग आसावरी-तीन ताल)

भजौ नित राधा नाम उदार।
जाहि श्याम नित रटत रहत हिय भरि उल्लास अपार॥
चौदह भुवन-लोकत्रय-स्वामी अखिल जगत-‌आधार।
सो‌इ नित जाके हाथ बिकानो, करत रहत मनुहार॥
जाके दरस हेतु मुनि तरसत जानि सार-कौ-सार।
सुमिरौ सो‌इ राधा-पद-पंकज निसि-दिन बारंबार॥