Last modified on 22 जुलाई 2011, at 20:17

भय / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:17, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> अक्सर …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अक्सर
जिंदगी में
कट पिट कर...
छिटपुट खुशियाँ आती हैं
जो किसी उम्र के छोर पर
हमारा तन मन
हुलसा देती हैं।

पर उम्र भर
उन को न पा सकने का भय
या पाकर खो देने का डर
पा लेने के सुख से
ज्यादा डस लेता है।