भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भरोसा / आकांक्षा पारे

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:07, 24 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आकांक्षा पारे |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> भरोसा बहुत ज़…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भरोसा बहुत ज़रूरी है
इन्सान का इन्सान पर

यदि इन्सान तोड़ता है यकीन
तब
इन्सान ही कायम करता है इसे दोबारा

भरोसे ने ही जोड़ रखें हैं पड़ोस
भरोसे पर ही चलती है कारोबारी दुनिया
भरोसे पर ही
आधी दुनिया
उम्मीद करती है अच्छे कल की

आज भी सिर्फ़
भरोसे पर ही
ब्याह दी जाती हैं बेटियाँ