भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भारत से आए / सन्ध्या भग्गू

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:26, 26 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सन्ध्या भग्गू |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बाप दादा खूब कमाए
इसी मिट्टी में समाए
इस बात को हम क्यों भूल जाएँ

काट के जंगल शहर बनाए
चुटा-चूटि बहुत सताए
घाम बरखा से जिया घबराए
इस बात को हम क्यों भूल जाएँ

कॉफी-ककाव खूब लगाए
मसकिटा गोजर काट खाए
टोपी लगाए मंझा आँख दिखाए
इस बात को हम क्यों भूल जाएँ
सब्बल चलाकर डाम बनाए
पत्नी लाए परिवार बढ़ाए
चार द्विन्नी दिन में कमाए
इस बात को हम क्यों भूल जाएँ।