Last modified on 7 मार्च 2009, at 01:23

भूखों का कैसा हो वसन्त / राजकुमार कुंभज

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:23, 7 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकुमार कुंभज }} <poem> भूखों का कैसा हो वसन्त? चारो...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भूखों का कैसा हो वसन्त?
चारों तरफ़ से बरसती हो रोटियाँ
और भरे हों गोदाम

नंगों का कैसा हो वसन्त?
चारों तरफ़ से टपकती हो लंगोटियाँ
और झरता हो कपास

मूर्खों का कैसा हो वसन्त?
चारों तरफ़ से निकलती हों गोलियाँ
और मचता हो आतंक!