Last modified on 20 जनवरी 2008, at 07:10

भूलने की भाषा / राजेश जोशी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:10, 20 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश जोशी }} पानी की भाषा में एक नदी<br> मेरे बहुत पास से ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पानी की भाषा में एक नदी
मेरे बहुत पास से गुज़री।

उड़ने की भाषा में बहुत से परिन्दे
अचानक फड़फड़ा कर उड़े
आकाश में बादलों से थोड़ा नीचे।

एक चित्र लिपि में लिखे पेड़ों पर
बहुत सारे पत्ते हिले एक साथ
पत्तों के हिलने में सरसराने की भाषा थी।

लगा जैसे तुम यहीं कहीं हो
देह की भाषा में अचानक कहीं से आती हुई।

भूलने की भाषा में कुछ न भूले जा सकने वाले को
बुदबुदाती हुई।