Last modified on 28 जुलाई 2017, at 15:00

भैया लौटे हैं / गौरव पाण्डेय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:00, 28 जुलाई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गौरव पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भैया लौटे हैं
लौटी हैं माँ की आँखें
पिता की आवाज में लौटा है वजन

बच्चों की चहक लौटी है
भाभी के होंठों पर लौट आई लाली

बहुत दिन बाद
हमारी रसोई में लौटी खुशबू
आँगन में लौटा है परिवार

नया सूट पाकर
मैं क्यों न खुश होऊं
बहन हूँ
शहर से मेरे भैया लौटे हैं...