भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भोर-गीत / महेश उपाध्याय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:12, 21 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूरज ने किरण-माल डाली
कानों तक फैल गई लाली

क्षितिजों का उड़ गया अन्धेरा
फैल गया सिन्दूरी घेरा
गीतों ने पालकी उठाली

जाग गईं दूर तक दिशाएँ
बाँहों-सी खुल गईं हवाएँ
भर गई जगह खाली-खाली

झीनी-सी छाँह काँपने लगी
धरती की देह ढाँपने लगी
कालिमा उजास में नहा ली ।