भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भ्रष्टाचार / मनोज झा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:29, 23 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब अपने कंधे पर रख लो पालो।
ये हमारे है-, वह हमारे है-,
 इन सम्बंधोँ का वहम,
 अपने दिल से निकालो-निकालो,
 अब अपने कंधे पर रख लो पालो॥1॥

 दुःखी आँसुओँ की धार मेँ मत बहो,
 दुनिया अगर भ्रष्ट है तो-
 अपने को दुनिया के रंग मेँ ढालो,
 अन्यथा टूट जाओगे,
 घर से बाहर तक पैसे की माँग है।
 अतः अपने को संहालो-संहालो,
अब अपने कंधे पर रख लो पालो॥2॥

 यहाँ कोई किसी का कहतोँ-महतोँ नहीँ है,
 अफसर होँ या नेता-।
 जेब मेँ हाथ डालो, पैसे निकालो,
 और अपना काम बनालो-बनालो,
 अब अपने कंधे पर रख लो पालो॥3॥

 क्या जेब मेँ पैसे नहीँ हैँ?
 कलम मेँ ताकत नहीँ है?
 तो उठालो-उठालो
 अपने हाथोँ मेँ बंदूक उठालो,
 अब अपने कंधे पर रख लो पालो॥4॥

 तुम्हारा भविष्य आतंकित था,
 कहलाए-आतंकवादी।
अब देखो एक जनता तो क्या
 सरकार तुम्हारे इशारे पर नाचती है,
 समझौता चाहती है।
वाह! जमालो-जमालो
अपनी शाहंशाही खूब जमालो,
अब अपने कंधे पर रख लो पालो॥ 5॥