भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मंगवा छाता / श्रीनाथ सिंह

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:05, 4 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

डाली डाली-की हरियाली
का न रहा वह साज
विकल बड़ी है,
गिरी पड़ी है,
सूखी पत्ती आज।
मोटे कपड़े तन को जकड़े,
करतें हैं हैरान।
जरा न भाते, अति गरमाते,
खाये लेते जान।
राह बड़ी है धूप कड़ी है,
उड़ती है अति धूल।
जल्दी माता, मंगवा छाता,
जाना मुझको स्कूल।