Last modified on 22 अक्टूबर 2018, at 18:47

मछुआरा / स्वप्निल श्रीवास्तव

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:47, 22 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वप्निल श्रीवास्तव |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मछलियों से
मुझे इतना प्रेम था कि
मैं बन गया मछुआरा

मैंने जाल बुनना सीखा
उसे कंधे पर रख कर
नदी–नदी घूमता रहा
तालो पर डाले डेरे
हमेशा रंग–बिरंगी मछलियों के बारे में
सोचता रहा

वे पानी में नहीं स्वप्न में दिखाई
देती थीं
जहाँ भी जाल डाले
मछलियों ने दिया धोखा
वे दूसरों के जाल में फँसती रहीं

मैं कुशल मछेरा नहीं बन पाया
अपने बनाए जाल में
फँस गया