भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मझधार क्या / राधेश्याम प्रगल्भ

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:40, 22 फ़रवरी 2019 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सँघर्ष पथ पर चल दिया
फिर सोच और विचार क्या !

जो भी मिले स्वीकार है
वह जीत क्या, वह हार क्या !

संसार है सागर अगर
इस पार क्या, उस पार क्या !

पानी जहाँ गहरा वहीं
गोता लगाना है मुझे —

तुम तीर को तरसा करो
मेरे लिए मझधार क्या !