Last modified on 19 मार्च 2012, at 23:49

मनवा बेग विचारो रे / शिवदीन राम जोशी

मनवा बेग विचारो रे |
दीनानाथ दयाल बिना अब कौन तिहारो रे |
मात पिता सुत सुख के साथी ना कोई रे |
भाई बन्धु सब ही स्वार्थ के यो जग को धरो रे |
अंत समय सब साथ छोड़ कर करें किनारों रे |
सुखिया साथी काम ना आवे वांको धरक जमारो रे |
काम क्रोध अरु लोभ मोह को पटक पछारो रे |
सुरता डोर एक कर, आपो सुधरे थारो रे |
भाव सुभाव सरल कर निर्मल चित्त चितारो रे |
शिवदीन राम की विनय बिहारी शीघ्र स्वीकारो रे |