भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मनुष्य को खा जाता है दुख / राकेश रोहित

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:00, 24 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राकेश रोहित |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गेहूँ को घुन खा जाता है
और कभी-कभी पिस भी जाता है।

कीट खा जाते हैं हरी पत्तियाँ
और कभी मिल भी जाते हैं मिट्टी में।

सूखते पत्तों के संग
झर जाते हैं, जर जाते हैं
खाद हो जाते हैं।

मनुष्य को खा जाता है दुख

मनुष्य मर जाता है
दुख नहीं मरता

बस, धीरे से देह बदल लेता है।