भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मनोविनोदिनी-3 / कुमार मुकुल

Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:28, 19 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार मुकुल |अनुवादक= |संग्रह=एक उ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

संवाद तो
होता ही रहता है उससे
पर कुछ कहना रह जाता है बाकी
सो उसका नाम
पुकारना चाहता हूं
जोर जोर से

उससे यह सब कहूं
तो वह कहेगी
पागल
फिर खुश होउंगा मैं बेइंतहां

तब
कहेगी वह
सुधर जाइए अब भी
अच्छा नहीं यह।