भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन किसी का क्या पता कितना है गहरा / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:28, 23 अगस्त 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन किसी का क्या पता कितना है गहरा
आइने के सामने चेहरा क्यों उतरा।

देखते ही देखते ये क्या हुआ है
मेरी उल्फ़त का कभी था रँग सुनहरा।

इश्क को अंजाम तक आते है देखा
चार दिन में ही नशा उसका है उतरा।

ऐ ख़ुदा इतनी ही मेरी आरजू है
हसरतों पे हो किसी का भी न पहरा।

अब किसे आवाज़ देकर हम जगायें
अब तो यह सारा जहां लगता है बहरा।