Last modified on 20 नवम्बर 2014, at 15:14

मन की कहा कहों मनमोहन! / स्वामी सनातनदेव

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:14, 20 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राग सोहनी, तीन ताल 28.8.1974

मनकी कहा कहों मनमोहन!
इत-उत ही अटकट भटकत है, टिकत नाहिं एक हुँ छिन॥
हौं हार्यौ समुझाय प्रानधन! होत ढीठ यह दिन-रात।
तुम्हरो ह्वै तुम ही को भूलत-ऐसो है यह कृतघन॥1॥
कहा कहों, कछु बस नहिं मेरो, चलत नाहिं अपनो प्रन।
पुनि-पुनि नाथ! हार ही मानी, करि देखे बहु प्रयतन॥2॥
अब तो याहि आप ही साधहु, करहु कृपा मनमोहन!
अपनो जानि याहि अपनावहु, आय प्यौ तव चरनन॥3॥