भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मन में धीर धरो(माहिया) /रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’
+
|रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
|अनुवादक=
+
|संग्रह=
+
 
}}
 
}}
{{KKCatHaiku}}
+
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 +
 
11
 
11
 
मिलने की मज़बूरी
 
मिलने की मज़बूरी

09:01, 10 अगस्त 2018 के समय का अवतरण


11
मिलने की मज़बूरी
पास बहुत मन के
फिर कैसी है दूरी
12
बेटी धड़कन मन की
दीपक मन्दिर का
खुशबू है आँगन की
13
आँसू सब पी लेंगे
जो दु:ख तेरे हैं
उनको ले जी लेंगे
14
मन की तुम मूरत हो
जितने रूप मिले
उनकी तुम सूरत हो
15
बदले हर मौसम से
ठेस नहीं पाई
जितनी तेरे गम से।
16
बैरी तो दूर रहे
अपनों से पाए
जितने नासूर रहे।
17
अपना किसको कहना
मज़बूरी में ही
दिन -रात पड़े रहना
18
बादल ये बरसेंगे
मन में धीर धरो
जीवन-पल हरसेंगे।
19
तुझ-सा न मिला कोई
जिसको याद करें
अँखियाँ हर पल रोईं।
20
अँधियारे आएँगे
हम तेरे पथ में
सूरज बन जाएँगे।