भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन मेरा उलझनों में रहता है / संजू शब्दिता

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:09, 30 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजू शब्दिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन मेरा उलझनों में रहता है
और वो महफ़िलों में रहता है

आग मज़हब की जिसने फैलाई
खुद तो वो काफ़िरों में रहता है

इश्क़ में था किसी ज़माने में
आज वो पागलों में रहता है

बीच लहरों में जो मज़ा साहिब
वो कहाँ साहिलों में रहता है

खौफ़ शायद किसी का है उसको
आजकल काफिलों में रहता है