भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मशविरे किसी के ना फलसफे / विकास जोशी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:57, 18 फ़रवरी 2019 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=विकास जोशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मशविरे किसी के ना फलसफे सिखाते हैं
आदमी को चलना तो तजुर्बे सिखाते हैं

वास्ता वफ़ा से जिनका नहीं है कोई भी
अब वही मुहब्बत के कायदे सिखाते हैं

मुल्क के सियासतदां भाई हैं ये मौसेरे
एक दूसरे को ये पैंतरे सिखाते हैं

खुद गंवा के अपना घर बार ये जो बैठे हैं
वो हमें तिजारत के फायदे सिखाते हैं

यूं जहां में कोई तालीम ही नहीं इसकी
सुर्खरू भी होना तो हौसले सिखाते हैं

ज़िन्दगी की राहों में ठोकरें ज़रूरी हैं
रास्तों पे चलना भी हादसे सिखाते हैं