भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

महंगाई और प्रेम / महेश सन्तुष्ट

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:22, 2 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश सन्तुष्ट }} {{KKCatKavita}} <poem> एक आदमी के तीन जवान लड…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक आदमी के
तीन जवान
लड़कियां हैं,

जिनमें से
एक- सब्जी वाले से
दूसरी- दूध वाले से
तीसरी- मकान मालिक से
प्यार करती है

और
एक परिवार का खर्च
आसानी से चलता है

आज की महंगाई से
उसका
कोई ताल्लुक नहीं है।