भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"महात्मा गांधी / साग़र निज़ामी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=साग़र निज़ामी |संग्रह= }} {{KKCatGeet}}‎ <poem> कैसा संत हमारा…)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=साग़र निज़ामी
 
|रचनाकार=साग़र निज़ामी
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
}}
+
}}{{KKCatKavita}}{{KKAnthologyGandhi}}
 
{{KKCatGeet}}‎
 
{{KKCatGeet}}‎
 
<poem>
 
<poem>

01:55, 21 मई 2011 के समय का अवतरण

कैसा संत हमारा
गांधी
कैसा संत हमारा!

दुनिया गो थी दुश्मन उसकी दुश्मन था जग सारा ।
आख़िर में जब देखा साधो वह जीता जग हारा ।।

कैसा संत हमारा
गांधी
कैसा संत हमारा!

सच्चाई के नूर से उस के मन में था उजियारा ।
बातिन में शक्ती ही शक्ती ज़ाहर में बेचारा ।।

कैसा संत हमारा
गांधी
कैसा संत हमारा!

बूढ़ा था या नए जनम में बंसी का मतवारा ।
मोहन नाम सही था पर साधो रूप वही था सारा ।।

कैसा संत हमारा
गांधी
कैसा संत हमारा!

भारत के आकाश पे वो है एक चमकता तारा ।
सचमुच ज्ञानी, सचमुच मोहन सचमुच प्यारा-प्यारा ।।

कैसा संत हमारा
गांधी
कैसा संत हमारा!