भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माघ ले जनवरी जरूर कहे आवन को / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माघ ले जनवरी जरूर कहे आवन को
फागुन फरवरी मनभावन नहीं आयो री।
चइत चारू मार्च बइसाख हूँ अप्रैल बीते
जेठ ओ आसाढ़ मई जून हूँ बितायो री।
सावन जुलाई भादो अगम अगस्त छाई
कठिन कुआर जेा सितम्बर सतायो री।
कातिक अक्टूबर घनस्याम नहीं आयो री।